नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मंगलवार से सभी बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मार्शल की तैनात करने का निर्णय किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए मंगलवार से दिल्ली में सभी बसों में मार्शल तैनात किए जाएंगे। इसके लिए करीब 13 हजार बस मार्शलों की भर्ती की गई है। मंगलवार को यानी भाई दूज के दिन से ही दिल्ली की सारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। अब महिलाएं डीटीसी और क्लस्टर की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि मंगलवार से बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं को मुफ्त में टिकट मिलेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope