• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में भीषण लू चलने की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी

Orange alert in Delhi as city records April hottest day in 5 years - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) दिल्ली में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में भीषण लू चलने की आशंका है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा है।

इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। महीने का उच्चतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने अपनी चेतावनी में कहा कि 72 साल में यह पहली बार है, जब दिल्ली में अप्रैल के पहले हफ्ते में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को सफदरजंग निगरानी स्टेशन पर अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसी तरह, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 10 डिग्री अधिक था। 28 अप्रैल, 1979 को गुरुग्राम में अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Orange alert in Delhi as city records April hottest day in 5 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: orange alert in delhi as city records april hottest day in 5 years, april hottest day, orange alert, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved