नई दिल्ली। जनता दल (सेकुलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को यहां
एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसमें 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक
एक वर्ष पहले भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विरोधी पार्टियों के नेता एक मंच
पर दिखे। शपथ ग्रहण समारोह यहां विधानसौध के अग्र प्रांगण में आयोजित हुआ,
जहां संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस
अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) प्रमुख शरद
यादव, बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख मायावती, पश्चिम बंगाल की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, आंध्रप्रदेश के
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव,
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा
सांसद डी.राजा, राष्ट्रीय लोकदल के अजित सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के
तेजस्वी यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के बीच गर्मजोशी का दुर्लभ
दृश्य देखने को मिला। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुमारस्वामी ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु
में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली जहां मंच पर साल 2019 के चुनावी घमासान से
पहले विपक्षी एकता देखने को मिली। शपथ ग्रहण समारोह में करीब-करीब देश के
हर विपक्षी दल के नेता मंच पर एक साथ नजर आए। शपथ ग्रहण के बाद विपक्षी
दलों की एकजुटता को लेकर कर्नाटक के नए सीएम कुमार स्वामी ने कहा, पूरे देश
से आए नेताओं ने राष्ट्र को संदेश दिया है कि हम एक हैं और 2019 के चुनाव
में देश के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आएगा। वो यहां हमारी सरकार को
बचाने नहीं आए हैं।
नारी अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले, कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत
NIA ने अमृतसर, चंडीगढ़ में एसएफजे प्रमुख पन्नू की संपत्ति जब्त की
'गदर 2' की सफलता से बेहद खुश धर्मेंद्र, कहा- 'किस्मत वाला होता है बाप वो...'
Daily Horoscope