• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लगातार तीसरे दिन राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट

Opposition walkout from Rajya Sabha for the third consecutive day - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन से जुड़ी विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया। यह लगातार तीसरा दिन है जब इंडिया गठबंधन से जुड़ी विपक्षी पार्टियों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया है। सदन से वॉकआउट करने वालों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, आम आदमी पार्टी, शिवसेना यूबीटी समेत कई दल शामिल थे। सभी विपक्षी दल मणिपुर हिंसा पर सदन में विस्तार से चर्चा और प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही पुन: शुरू होने पर विपक्षी दलों ने अपनी मांग एक बार फिर दोहराई। विपक्ष ने सदन में जबरदस्त नारेबाजी की। इस दौरान मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग करते रहे। विपक्ष का कहना था कि सदन में नियम 261 के अंतर्गत मणिपुर पर विस्तार से चर्चा कराई जाए। विपक्ष द्वारा किए जा रहे हंगामे के बीच राज्यसभा में सिनेमैटोग्राफी संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू की गई।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह इस बिल के बारे में बात करना चाहते हैं। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर मणिपुर मामले का जिक्र किया। इसके उपरांत सदन में विपक्ष के सांसदों ने राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा कराए जाने को लेकर नारेबाजी तेज कर दी।
नियम 267 के अंतर्गत मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराए जाने की अनुमति न मिलने पर नारेबाजी कर रहे विपक्ष के सांसदों ने सदन से बाहर जाने का फैसला किया। संसद में गुरुवार को विपक्ष के सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition walkout from Rajya Sabha for the third consecutive day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, india alliance, rajya sabha, walkout, leader of opposition, congress president, mallikarjun kharge, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved