• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

2019 में विपक्षी पार्टियां एक होकर भी हमें नहीं हरा पाएंगी : अमित शाह

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम कांग्रेस को अमेठी या रायबरेली में से एक जगह जरूर हराएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी माना है कि यूपी में बसपा-सपा का गठबंधन 2019 में पार्टी के लिए चुनौती बन सकता है। मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बाद शाह ने यह बात मीडिया से कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ चुनाव लड़ेगी। हम उन्हें एनडीए से बाहर नहीं करना चाहते। अगर वे बाहर जाते हैं तो यह उनकी इच्छा है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना हमारी पुराने साथी रही है। भाजपा शिवसेना से अलग नहीं होना चाहती। शिवसेना खुद ही अगर अपनी अलग राह चुनना चाहती है, तो हम क्या कर सकते हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियां अब एकसाथ आ रही हैं, क्योंकि वे यह समझ चुकी हैं कि वे वर्ष 2019 में केवल अपने दम पर एनडीए को मात नहीं दे पाएंगी। ये सब हमारे खिलाफ 2014 में लड़े थे, लेकिन हमें रोक नहीं पाए। उनकी मौजूदगी केवल उनके राज्यों तक ही सीमित है। अब अगर ये सभी एकसाथ भी आती हैं तो भी हमें हरा नहीं पाएंगी।'




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-opposition parties will not be able to defeat us in 2019 : Amit Shah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opposition parties, defeat, amit shah, akhilesh yadav, arvind kejriwal, sharad pawar, mamata banerjee, janata dal, shiv sena, tamil nadu, kerala, karnataka, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved