नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। दिल्ली में कार्यकारिणी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव- विजन 2022 रखा, जिसका हिमाचल प्रदेश के सीएम ने समर्थन किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि 2022 तक देश से जातिवाद, संप्रदायवाद, आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म होगा। आगे कहा गया है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि राजनीतिक प्रस्ताव में राम मंदिर का जिक्र नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 2014 में जो विजन रखा गया था उसके चार साल बाद हम कह सकते हैं कि नया भारत बन कर रहेगा। उन्होंने कहा, 2022 तक आतंकवाद से मुक्त, नक्सलवाद से मुक्त और सम्प्रदायवाद से मुक्त भारत बन कर रहेगाद्ध।
उन्होंने कहा, पूर्ववर्ती यूपीए के कार्यकाल में हर साल किसी न किसी शहर में बम विस्फोट होते थे, अब कोई आतंकी घटना नहीं होती है, कश्मीर में भी आतंकवाद कम हुआ है, नक्सलवाद समाप्ति की कगार पर है। नागाओं के समझौते से शांति कायम हुई है।
जावड़ेकर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास मोदी रोको के अलावा कोई पॉलिसी या एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा, विपक्ष के पास कोई एजेंडा या पॉलिसी नहीं है। वो केवल मोदी रोको अभियान में विश्वास करते हैं। देश के लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं। हम 2019 में और अधिक बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे।
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
पीएम मोदी ने बिल गैट्स को दिए अच्छी जीवन शैली के मंत्र,यहां पढ़े
Daily Horoscope