नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र एक बार फिर सुचारु रूप से नहीं चल सकी। नीट पेपर लीक विवाद, छात्रों के विरोध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच जारी टकराव को लेकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला किया। विपक्षी दलों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना सदन में सार्थक चर्चा संभव नहीं है।
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने संसद की कार्यवाही ठप होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन जब सत्तारूढ़ दल के सांसद खुद धरना-प्रदर्शन पर बैठ जाएं, विपक्ष से टकराव का माहौल बनाएं और नेता प्रतिपक्ष को बोलने तक का अवसर न दें, तो संसद कैसे चलेगी? भारतीय संसदीय इतिहास में ऐसा शायद ही कभी हुआ हो कि सत्ता पक्ष स्वयं विरोध-प्रदर्शन करे और फिर विपक्ष पर सदन नहीं चलने देने के आरोप लगाए।
राजीव शुक्ला ने कहा कि विपक्ष भी शुरू से चर्चा चाहता है, लेकिन उसकी शर्त स्पष्ट है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही चर्चा का कोई औचित्य होगा, क्योंकि जिस मंत्री के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन चल रहा है, उसी से जवाब दिलाने का क्या अर्थ है? प्रधानमंत्री मोदी सदन में बहस का जवाब देने नहीं आएंगे और केवल सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से स्थिति नहीं बदलने वाली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने पर कांग्रेस सांसद कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस ने सरकार पर छात्रों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस छोड़ी गई और सिविल ड्रेस में लोगों से कथित तौर पर छात्रों पर हमला कराया गया। यह सरकार देश के भविष्य यानी छात्रों के खिलाफ खड़ी दिखाई देती है। विपक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के पास भी धरना देकर अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बचाने में लगी है और नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दें तो संसद की कार्यवाही चल सकती है। फास्ट-ट्रैक कोर्ट की बात तब होती है, जब दोषी का पता न हो, लेकिन इस मामले में जिम्मेदारी किसकी है, यह सब जानते हैं। अगर जवाबदेही तय करनी है तो शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना चाहिए। सरकार हर रोज नए बयान और नए तरीके से मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस सांसद सप्तगिरि उलाका ने कहा कि विपक्ष और छात्रों की मांग एक ही है, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। विपक्ष पिछले एक महीने से यही मांग दोहरा रहा है और जब तक शिक्षा मंत्री पद नहीं छोड़ते, तब तक विपक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं होगा। सरकार को पहले इस मांग को स्वीकार करना चाहिए, उसके बाद ही सदन में बहस आगे बढ़ सकती है।
समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि पिछले कई दिनों से छात्र सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री स्वयं छात्रों से बातचीत करें और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दें। पेपर लीक करने वालों को फांसी जैसी कठोर सजा देने पर विचार होना चाहिए और जिन छात्रों की कथित तौर पर इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जान गई है, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसका भी आश्वासन सरकार को देना चाहिए।
खरवार ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आंदोलनकारियों से बातचीत की थी और कई स्तरों पर इस्तीफे भी हुए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि मौजूदा सरकार में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा रहा? यदि सरकार उन्हें मंत्री बनाए रखना चाहती है तो कोई दूसरा विभाग दे सकती है, लेकिन शिक्षा मंत्रालय में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बड़ी संख्या में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं और जब तक सरकार विपक्ष की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करेगी, तब तक यह गतिरोध समाप्त नहीं होगा।
--आईएएनएल
'डबल डेट' शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज
'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
दीया मिर्जा ने परिवार संग बिताए सुकून के पल, बोलीं-बाहर जाओ, सब रीसेट हो जाता है
‘बाहुबली’ यूनिवर्स को ग्लोबल ले जाने की तैयारी, आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर को बनाया पार्टनर
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
अल्लू अर्जुन के फैंस की पहल, 8 राज्यों में 820 इवेंट्स के जरिए 3 लाख लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम
बिहार बाढ़ पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, कहा- जितना हो सके मदद के लिए आगे आइए
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं
दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, ब्रिक्स समिट से पहले रेड अलर्ट जारी

देश में फरवरी से राजमार्गों पर शुरू हो जाएंगे बैरियर-फ्री टोल : नितिन गडकरी

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 11/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope