• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भविष्य में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी रहेगा: जगदंबिका पाल

Operation Sindoor will continue in future as well: Jagdambika Pal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं हुआ है, बस रोका गया है। आतंकवादियों के खिलाफ भविष्य में भी यह जारी रहेगा। गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष के उन सवालों को निराधार करार दिया, जिसमें विपक्ष की ओर से बार-बार दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से भारत-पाक का सीजफायर हुआ। भाजपा सांसद ने कहा, "विपक्ष के पास हंगामा करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में यह स्पष्ट किया कि जब पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ से बातचीत शुरू की, जब सीजफायर की भीख मांगी गई, तब जाकर भारत सीजफायर के लिए तैयार हुआ।"
पीएम मोदी ने सदन में स्पष्ट तौर पर बताया है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर में किसी भी दूसरे देश के किसी भी बड़े नेता का कोई भी रोल नहीं है। भारत ने किसी के कहने पर सीजफायर नहीं किया।
भाजपा सांसद ने कहा कि भारत का इरादा पाकिस्तानी नागरिकों के साथ युद्ध का नहीं है, बल्कि पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को सजा देना था। उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना ने इस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को मार गिराया है, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था।
29 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की विशेष चर्चा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की आलोचना की। संसद में खड़े होकर पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि दुनिया के किसी भी नेता ने हम पर सीजफायर के लिए दबाव नहीं डाला।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को पाकिस्तान की भाषा नहीं बोलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा जिस तरह के सवाल पाकिस्तान खड़ा करता है और सबूत मांगता है, उस तरह की भाषा विपक्ष को नहीं बोलनी चाहिए। इससे देश की सेना के शौर्य और पराक्रम पर असर पड़ता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Sindoor will continue in future as well: Jagdambika Pal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation sindoor, jagdambika pal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved