नई दिल्ली । 'अगर इतिहास की तारीखें बोल सकतीं, तो 5 जुलाई पाकिस्तान से कहती, 'तुम्हारी तकदीर बदल गई, मगर बेहतर नहीं हुई।' एक राष्ट्र, जिसने अपने वजूद की बुनियाद 'इस्लाम' पर रखी थी, लेकिन साल 1977 में 5 जुलाई को उसी बुनियाद को अपना हथियार बनाया और अपनी ही लोकतांत्रिक आत्मा को गिरवी रख बैठा।
5 जुलाई महज तारीख नहीं है। यह पाकिस्तान के इतिहास का वो मोड़ था, जहां से तानाशाही ने जनमत को कुचला और धार्मिक कट्टरता ने संविधान की जगह ली। इसी दिन जनरल मोहम्मद जिया-उल-हक के नेतृत्व में 'ऑपरेशन फेयर प्ले' के तहत पाकिस्तान की सेना ने प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को सत्ता से बेदखल कर दिया। जिस नेता ने जिया को सेना प्रमुख बनाया था, उसी की सरकार को उसी जनरल ने सत्ता से बेदखल कर जेल भेज दिया। यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं था। यह पाकिस्तान की दिशा, सोच और चरित्र का परिवर्तन था।
इस सैन्य क्रांति ने पाकिस्तान को लोकतंत्र से कट्टर इस्लामीकरण, सैन्य वर्चस्व और अस्थिरता की ओर धकेल दिया। उस कट्टरता की गूंज आज भी उस मुल्क की हर गली, हर संविधान और हर संघर्ष में सुनी जा सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विडंबना यह थी कि जुल्फिकार अली भुट्टो ने ही जिया-उल-हक को प्रमोट कर सेना का प्रमुख बनाया था। लेकिन, इतिहास में बार-बार देखा गया है कि पाकिस्तान की फौज केवल वर्दी नहीं पहनती, सत्ता का सपना भी देखती है। यही हुआ 5 जुलाई को, जब भुट्टो के सभी लोकतांत्रिक स्तंभ जिया की बूटों की आवाज के नीचे दब गए।
तख्तापलट का नाम दिया गया ऑपरेशन फेयर प्ले, पर इसमें न फेयर था, न ही कोई प्ले। अगले ही दिन मार्शल लॉ लगा दिया गया। भुट्टो को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। उनके खिलाफ चुनावी धांधली, भ्रष्टाचार और दमन के आरोप लगाए गए। बाद में, उन्हें फांसी दे दी गई।
जनरल जिया-उल-हक ने सत्ता में आते ही पाकिस्तान की पहचान को बदलना शुरू कर दिया। उन्होंने यह घोषित किया कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना है और इसका भविष्य भी इस्लाम में ही निहित है। इसके साथ ही शुरू हुआ पाकिस्तान का पूर्णतः इस्लामीकरण। शरिया कानून लागू कर दिया गया। विशेष शरिया अदालतें बनाई गईं। अपराधियों को इस्लामी सजा मिलने लगी, जिसमें कोड़े मारना, अंग काटना और सार्वजनिक फांसी शामिल थी। इसके अलावा, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों में कटौती होने लगी। पाकिस्तान की पाठ्यपुस्तकों में कट्टरपंथी विचारधारा को शामिल किया गया।
जिया का मानना था कि सेक्युलरिज्म पाकिस्तान के लिए जहर है, और इसे खत्म करना देशभक्ति का काम है। सरकारी संस्थानों, न्यायपालिका, शिक्षा और यहां तक कि मीडिया को भी इस्लामी नजरिए से ढालना शुरू कर दिया गया। धार्मिक कठमुल्लों की ताकत तेजी से बढ़ी और पाकिस्तान धीरे-धीरे एक कठोर धार्मिक राज्य में तब्दील हो गया।
इस दौर में ही अफगानिस्तान में सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध शुरू हुआ। जिया-उल-हक ने अमेरिका से हाथ मिला लिया। सीआईए के समर्थन से पाकिस्तान अफगान मुजाहिदीन का ट्रेनिंग बेस बन गया। अमेरिका ने हथियार, पैसा और तकनीक दी, और बदले में पाकिस्तान ने कट्टरपंथियों को जन्म दिया। यही वो समय था जब तालिबान और जिहादी नेटवर्क ने पाकिस्तान की धरती पर जड़ें जमाईं, जिसका दंश वह आज भी भुगत रहा है।
17 अगस्त 1988 को जिया-उल-हक का विमान बहावलपुर से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। विमान में 31 लोग सवार थे और सभी जलकर खाक हो गए। यह दुर्घटना आज भी रहस्य बनी हुई है। कुछ इसे हादसा मानते हैं, तो कुछ साजिश। पर एक बात तय है, जिया के जाने के बाद भी तानाशाह के बोए गए बीज पाकिस्तान के समाज में बड़े पेड़ का आकार ले चुके हैं।
जुल्फिकार अली भुट्टो की हत्या और जिया-उल-हक की नीतियों ने पाकिस्तान को एक ऐसे रास्ते पर धकेल दिया, जहां लोकतंत्र की जगह फौजी बूट और संविधान की जगह फतवे ने ले ली। आज पाकिस्तान की राजनीति, न्याय व्यवस्था और समाज का हर कोना धार्मिक कट्टरवाद, सैन्य हस्तक्षेप और अस्थिरता से ग्रस्त है।
--आईएएनएस
'यहां और आगे के बीच फंसा हूं', ऋतिक रोशन ने शेयर किया भावुक नोट
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
'हमेशा ओरी की तरह ही जवान बने रहें', अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
प्रताप अभिनेता अमित साध का विशेष साक्षात्कार: एक संघर्ष, एक अंतर्द्वंद्व और सिनेमा का यथार्थ
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
करीना ने पति सैफ अली खान की तारीफ की, बोलीं- 'आप सूर्य नमस्कार में मुझे पीछे छोड़ रहे हैं'
खुशी कपूर ने पापा बोनी कपूर को बर्थडे पर किया विश, जाह्नवी कपूर का फनी कमेंट वायरल
'प्रताप' के मेकर्स ने विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़ किया दिल छू लेने वाला गाना 'मिलके रहेंगे'
ओरी ने शेयर की बोनी कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास झलक
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
प्रताप के निर्देशक सचिन सर्राफ का विशेष साक्षात्कार: जब सिस्टम का नायक ही अपराधी बन जाए, तो वही असली अंतर्द्वंद्व है!
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले 'पंच पूजा' शुरू, शीतकालीन तीर्थयात्रा की तैयारी जारी

अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा

बिरसा मुंडा जयंती पर देशभर में 500 स्थानों पर लाइव प्रसारित होगा पीएम मोदी का संबोधन
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 12/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope