• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश में कोरोना को लेकर राहत की खबर, 24 घंटे में सिर्फ 6 फीसदी पॉजिटिव मरीज बढ़े

Only 6 percent of positive patients increased in 24 hours India - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन किया। इसका असर अब दिखाई देने लगा है।शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे के बीच अर्थात 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 6 फीसदी नए मामले सामने आए हैं। जब से भारत में कोरोना वायरस के मामले रोजाना 100 से ज्यादा सामने आ रहे हैं, तब से लेकर अब तक का यह सबसे कम आंकड़ा सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के साथ ही मोदी सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने की भी शुरुआत कर दी है। गृह मंत्रालय की अधिकारी पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की गई है, लेकिन शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे। शहरी क्षेत्रों में सभी एकल दुकानों, आस-पड़ोस की दुकानों और आवासीय परिसरों में स्थित दुकानों को खोलने की अनुमति है, लेकिन बाजारों और शॉपिंग मॉल में स्थित दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है। शराब की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में भी दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं हैं। गृह मंत्रालय ने यह भी साफ करते हुए कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की ही बिक्री करने की इजाजत है। गृह मंत्रालय की अधिकारी पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान चलाने वालों को स्वास्थ्य मानकों का पालन करना होगा, कर्मचारियों को मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नियमों का पालन करना होगा।इसमें किसी को कोई छूट नहीं दी गई है।
आपको बताते जाए कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 24 हजार 505 से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से 775 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 5 हजार 62 से ज्यादा लोग इलाज से ठीक हो गए हैं ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Only 6 percent of positive patients increased in 24 hours India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus, covid-19, coronavirusindia, lockdownindia, covid-19 in india, कोरोना वायरस, कोविड-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved