• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बच्चों में जुए और सट्टेबाजी की लत लगा रहीं ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां, बाल आयोग एक्शन में

Online gaming companies engaged in gambling and betting addiction among children, Children Commission in action - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में बच्चों को जुए और सट्टेबाजी की लत लगाने वालीं कंपनियों पर शिकंजा कसना शुरू हुआ है। अभिभावकों की शिकायतों पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को नोटिस भेजा है। माय टीम इलेवन, ड्रीम 11, प्ले गेम 24 इनटू 7 आदि कंपनियों से आयोग ने जवाब तलब किया है। दरअसल कुछ अभिभावकों ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से शिकायत कर कहा था कि कई ऑनलाइन गेमिंग साइट्स बच्चों में जुआ, सट्टेबाजी और शोषण को बढ़ावा दे रही हैं। एक अभिभावक ने शिकायत में कहा था कि उनके बच्चे ने 50 हजार रुपये ऑनलाइन जुआ खेल डाला। इन शिकायतों को बेहद गंभीरता से लेते हुए आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो के निर्देश पर सभी कंपनियों को नोटिस भेजा गया है। आयोग ने कहा है ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां बाल अधिकारों का हनन कर रही हैं। ऐसे में उनसे कई तरह के सवाल किए गए हैं। बच्चों के बाल अधिकार हनन को रोकने के लिए उनकी ओर से क्या कार्रवाई चल रहीं है? कंपनियों से यह भी पूछा गया है कि बच्चों को भ्रमित होने से रोकने के लिए उनकी ओर से क्या तैयारियां की गई हैं? आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि भोलेभाले बच्चे ऑनलाइन कंपनियों के फरेब में आकर अपने मां बाप के पैसे खर्च कर दे रहे हैं। पूरी तरह से यह आपराधिक मामला है। इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सभी कंपनियों से 10 दिन के अंदर जवाब तलब किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Online gaming companies engaged in gambling and betting addiction among children, Children Commission in action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gambling in children, betting addiction, online gaming companies, children commission action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved