• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली के स्वरूप नगर में जर्जर इमारत ढहने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

One worker dies, two injured after dilapidated building collapses in Delhi Swaroop Nagar - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में शनिवार को एक पुरानी इमारत को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डेढ़ मंजिला जर्जर भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मलबे में तीन मजदूर दब गए। बचाव अभियान के दौरान तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को दोपहर 3:17 बजे स्वरूप नगर थाने में पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक पुरानी इमारत को तोड़ने के दौरान डेढ़ मंजिला भवन का हिस्सा ढह गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। बचाव अभियान में दमकल विभाग, एसडीएम, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), नगर निगम (एमसीडी), टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को लगाया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसे के समय तीन मजदूर इमारत को तोड़ने और मलबा हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान छत का एक हिस्सा अचानक ढह गया और तीनों मजदूर मलबे में दब गए।
राहत दल ने सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। इनमें से दो मजदूरों (28 और 30 वर्ष) को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। वहीं, करीब 40 वर्षीय एक मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद जिला अपराध जांच टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के सत्यापन के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पुरानी इमारत को तोड़ने के दौरान छत का अचानक ढह जाना सामने आया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One worker dies, two injured after dilapidated building collapses in Delhi Swaroop Nagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: one worker dies, two injured, dilapidated, building, collapses, delhi, swaroop nagar, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved