• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिसका जीवन तप, त्याग और सत्य से संपन्न है, वह सभी उपलब्धियां प्राप्त करता है, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

One whose life is enriched by penance, sacrifice, and truth attains all achievements—PM Modi shares - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया गया है। उन्होंने मन और वाणी को संयमित कर सभी श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त करने का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री की ओर से संस्कृत श्लोक, "यस्य वाङ्मनसी स्यातां सम्यक् प्रणिहिते सदा। तपस्त्यागश्च सत्यं च स वै सर्वमवाप्नुयात्॥ साझा किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि जिस मनुष्य की वाणी और मन दोनों सदा भली-भांति संयमित और एकाग्र रहते हैं, जिसका जीवन तप, त्याग और सत्य से संपन्न है, वह निश्चय ही जीवन की सभी श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त करता है। पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह श्लोक प्रसिद्ध ग्रंथ महाभारत के शांतिपर्व से लिया गया है। गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित 'गीतार्थ संग्रह' जैसे संकलनों में भी इस श्लोक का जिक्र किया गया है। इस श्लोक के माध्यम से कहा गया है कि जिस मनुष्य की वाणी और मन सदा भली-भांति एकाग्र व वश में रहते हैं और जो त्याग, तपस्या तथा सत्य से युक्त होता है, वह संसार में सब कुछ (हर प्रकार की सफलता और सिद्धि) प्राप्त कर सकता है।
इसके माध्यम से सीख दी गई है कि मनुष्य जो बोलता है, उसमें संयम होना चाहिए। कटु वचन न बोलना और हमेशा हितकर व मधुर बोलना ही वाणी का नियंत्रण है। भटकते हुए मन को रोककर उसे सही और सकारात्मक दिशा में लगाना। मन और वाणी का एक होना (जो मन में हो, वही वाणी में हो) मानसिक शुद्धि का लक्षण है। अपने लक्ष्य के लिए लगातार बिना थके प्रयास करना, कष्टों को सहना और अनुशासित जीवन जीना। स्वार्थ, अहंकार और बुरी आदतों को छोड़ने की क्षमता रखना। दूसरों की भलाई के लिए अपनी सुख-सुविधाओं का बलिदान देना और आचरण और विचारों में ईमानदारी रखना।
यह श्लोक हमें सिखाता है कि वास्तविक शक्ति और सफलता किसी बाहरी साधन से नहीं, बल्कि आंतरिक अनुशासन से मिलती है। जिसने अपने मन, वाणी और आचरण को सत्य और तप के मार्ग पर ढाल लिया, उसके लिए संसार में कुछ भी असंभव नहीं रह जाता।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One whose life is enriched by penance, sacrifice, and truth attains all achievements—PM Modi shares
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi shares, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved