• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सड़क हादसे में एक शख्स की मौत

One person died in a road accident - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली छावनी क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान क्षेत्र के नंगल राया गांव निवासी अशोक तंवर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली कैंट पुलिस थाने में शुक्रवार सुबह करीब 7:52 बजे दो वाहनों के बीच दुर्घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, घायल अशोक को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित को आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीडीयू अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अधिकारी ने कहा, आरोपी की पहचान बुराड़ी के पास झरेड़ा माजरा निवासी अंसार अहमद के रूप में हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One person died in a road accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road accident, delhi, ashok tanwar, delhi cantt police station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved