• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में कार के दूसरे वाहन से टकराने से एक की मौत, चार घायल

One dead, four injured after car collides with another vehicle in Delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली में एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने और सामने से आ रहे दूसरे वाहन से टकराने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी गौरव मल्होत्रा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को कोतवाली थाना क्षेत्र के सलीम गढ़ रोड पर दुर्घटना के बारे में कॉल मिली।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "मौके पर पहुंचने पर, पुलिस टीम को एक सफेद सेलेरियो, एक टैक्सी और एक स्विफ्ट कार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हालत में मिली।"
शुरुआती जांच में पता चला कि सेलेरियो को स्विफ्ट ने विपरीत दिशा से टक्कर मारी, इससे बीच सड़क का डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया था।
अधिकारी ने कहा,“मारुति स्विफ्ट कार के चालक गौरव को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। चार अन्य, सुमित, सौरव और दो घायल हो गए, इनमें से एक ट्रॉमा सेंटर में गंभीर हालत में है।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One dead, four injured after car collides with another vehicle in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, car, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved