• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीलिंग तोडने पर मनोज तिवारी पर FIR, केजरीवाल को बताया जिम्मेदार

On sealing break  FIR against Manoj Tiwari,  Told Kejriwal responsible - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सीलिंग तोडऩे वाले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तिवारी पर आरोप है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ एक घर में की गई सीलिंग खोल दी थी। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में सीलिंग के विषय पर राजनीति हो रही है। इसके फायदे उठाने के लिए सारे राजनीति दल अपने अलग-अलग ढंग से प्रस्तुत करने में लगे हैं। इसी कडी में रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाकर एक घर में की गई सीलिंग खोल दी।

पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक घर पर बगैर लाइसेंस के डेयरी चलाने के आरोप में सीलिंग की गई थी, इसके विरोध में मनोज तिवारी ने घर का ताला तोड़ दिया था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में मनोज तिवारी पर दर्ज हो चुकी है। इधर, मनोज तिवारी ने अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई को विपक्ष का बनाया गया ड्रामा बताया है।

मनोज तिवारी ने बताया कि मैं कल सुबह 11 बजे फिर से ताला तोडऩे जाउंगा, जिसे रोकना है रोक लें। तिवारी का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी पिक एंड चूज कर रही है और नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सीलिंग अभियान ओखला में क्यों नहीं चलाया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल साजिश रच रहा है। मैं केजरीवाल को सडक़ पर आने की चुनौती दे रहा हूं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On sealing break FIR against Manoj Tiwari, Told Kejriwal responsible
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sealing, manoj tiwari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved