नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा आज से ठीक दो साल पहले नोटबंदी की गई थी। इस पर विपक्ष केन्द्र सरकार पर निशाना साध रही हैं। वहीं भाजपा भी इस विषय पर कांग्रेस पर जबर्दस्त पलटवार किया है।भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस से दस सवाल किए और नोटबंदी को देशहित में फैसला बताते हुए कांग्रेस को विकास विरोधी करार दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा ने दस सवालों के माध्यम से भ्रष्टाचार, कालाधन, इनकम टैक्स रिटंर्स आदि विषयों पर कांग्रेस को घेरना के प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी के कांग्रेस से दस सवाल इस प्रकार हैं- भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों पर कांग्रेस हर बार प्रदर्शन क्यों करती है, उन्हें किस बात का डर है?, ऐसा क्यों होता है कि काला धन होता है, वहां से कांग्रेस दूर नहीं होती है?, जिस फैसले ने आयकर के बेस को बढ़ाया, उस फैसले का कांग्रेस विरोध क्यों कर रही है, क्या यह उसकी राजनीतिक और एंटी विकास सोच नहीं है, ऐसा कैसे हो सकता है कि पूर्व वित्त मंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं और उनके खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है,नोटबंदी के बाद से ही आयकर में बढ़ोतरी हुई है, फिर भी कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, राज्यसभा में खड़े होकर इसका विरोध करते हैं, ऐसा क्या कारण है? इनका जवाब मांगा है।
अमेरिका के टेक्सास में स्कूल में फायरिंग, 18 बच्चों और 3 युवकों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख
बिहार में जातीय जनगणना को लेकर 1 जून को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
आईपीएल 2022 - गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा
Daily Horoscope