• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होर्मुज में रिकॉर्ड आवाजाही से तेल की कीमतें गिरी, वैश्विक स्थिति में हो रहा सुधार : ट्रंप

Oil prices drop due to record movement in Hormuz; global situation improving: Trump - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल आपूर्ति बढ़ने से कीमतों में ग‍िरावट का दावा क‍िया। ट्रंप ने कहा क‍ि होर्मुज स्ट्रेट से रिकॉर्ड मात्रा में तेल की आवाजाही हुई है ज‍िससे कीमतों में गिरावट आई है और वैश्विक स्थिति पहले से अधिक सुरक्षित हुई है। अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पोस्‍ट में कहा, ''सोमवार को होर्मुज स्‍ट्रेट से 19 मिलियन बैरल तेल गुजरा, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। तेल की कीमतें तेजी से गिर रही हैं और दुनिया अब कहीं ज्‍यादा सुरक्षित है।'' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत को प्रोडक्टिव बताया और कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग सामान्य स्तर पर लौट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हम एक सही और वाजिब डील पर बातचीत करने के मामले में बहुत अच्छा कर रहे हैं।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भूमिका की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि वे बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। मैंने स्विट्जरलैंड से उनकी न्यूज कॉन्फ्रेंस देखी। वह बहुत स्मार्ट आदमी हैं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया।”
राष्ट्रपति ने दावा किया कि हाल के तनाव के बाद होर्मुज स्ट्रेट से ऊर्जा शिपमेंट में जबरदस्त उछाल आया। सोमवार को हमने स्ट्रेट से जितना तेल लिया, उतना पहले कभी नहीं गया। स्ट्रेट पूरी तरह से खुला है।
ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम पर उच्चतम स्तर की जांच के ल‍िए राजी हो गया है। इसी वजह से होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और ईरान को मानवीय सहायता के लिए सीमित आर्थिक राहत दी जाएगी।
हालांकि, जरूरत पड़ने पर नाकाबंदी फिर से लागू की जा सके, इसके लिए सभी जहाज अपनी जगह पर तैनात रहेंगे, लेकिन इस समय ऐसा होने की संभावना बहुत कम लगती है।
उन्‍होंने बताया क‍ि अमेर‍िकी वित्त मंत्रालय जो सीज धनराशि और प्रतिबंधों में राहत जारी कर रहा है, वह एस्क्रो खाते में रखी जाएगी, जिसका नियंत्रण अमेरिका के पास होगा। इस पैसे का उपयोग केवल खाद्य सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति खरीदने के लिए किया जाएगा, और वह भी विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका से।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Oil prices drop due to record movement in Hormuz; global situation improving: Trump
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: strait of hormuz, donald trump statement, global oil prices, crude oil supply, oil tanker shipping, energy market stability, jd vance, iran us talks, oil price fall, middle east oil route, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved