• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत ने ठुकराया चीन का ऑफर, OBOR से जुडऩे की सलाह पर दिया ये जवाब

नई दिल्ली। चीन ने भारत को बेल्ट एंड रोड परियोजना से जुडऩे की सलाह दी, लेकिन भारत ने चीन के ऑफर को ठुकरा दिया है। चीन की सलाह के बीच विदेश सचिव एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा है कि दक्षिण एशिया के लिए कनेक्टिविटी का कोई भी प्रॉजेक्ट अच्छा है, बशर्ते वह सिद्धांतों के मुताबिक हो, टिकाऊ हो और स्थानीय संवेदनाओं का सम्मान करे। राष्ट्रीय राजधानी में थिंक टैंक के कार्यक्रम में जयशंकर से पूछा गया कि क्या भारत और जापान मिलकर चीन के मुकाबले में कनेक्टिविटी के प्रॉजेक्ट चला रहे हैं। इस पर जापान के राजदूत की मौजूदगी में जयशंकर ने कहा, चीन के साथ इस मामले में तुलना हमारे साथ न्याय नहीं होगा। भारत कनेक्टिविटी के मामले में कई तरह से अगुआ रहा है। ग्रैंड ट्रंक रोड तो बाद में आया, सिल्क रोड पर हमारा दावा किसी और से ज्यादा है। किसी वक्त हमारी ब्रैंडिंग खो गई। बेल्ट एंड रोड परियोजना की ओर इशारा करते हुए जयशंकर ने कहा, इस बारे में हमने शुरू में जो कहा, वह सिर्फ हमारा विचार माना गया। हमें अलग-थलग माना गया, लेकिन हाल में हमने देखा कि कनेक्टिविटी के प्रॉजेक्ट कैसे आगे बढ़े? इस बारे में हमने जो चिंताएं सामने रखी थीं, वह दुनिया के और हिस्सों से भी सामने आईं। अमेरिका, जापान और यूरोप में भी यही कहा गया। हम कनेक्टिविटी के बारे में दुनिया की राय को प्रभावित कर सकते हैं और आने वाले वर्षों में हम अपने काम से इसका एक मॉडल स्थापित कर सकते हैं।इससे पहले चीन ने कहा कि भारत अगर बेल्ट और रोड परियोजना में जल्दी जुड़ जाए तो उसे ज्यादा फायदा होगा। चीन के कई खरब डॉलर की महत्वाकांक्षी परियोजना में भारत को शामिल होने के लिए निमंत्रण देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली अगर इस पहल में शामिल होता है तो उसे स्पष्ट लाभ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-OBOR: India rejects China offer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: foreign secretary, s jaishankar, one belt one road, obor, china, think tank program in delhi, chinese foreign ministry spokesman, geng shuang, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved