आपको बात दें कि भारत की सुंदरी मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस
वर्ल्ड-2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। उन्होंने सौंदर्य की
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ताज पाने से 16 साल से चूकते रहे अपने देश
के लिए ताज हासिल कर देशवासियों का गौरव बढ़ाया। मानुषी से पहले ये खिताब
वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था, जो अब प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री
हैं। हॉलीवुड फिल्म में काम कर वह अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री भी कहलाने लगी
हैं। मिस वर्ल्ड-2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले ने 21
वर्षीय मानुषी छिल्लर को ताज पहनाया। ये भी पढ़ें - यहां किसानों पर है विशेष ध्यान, ईजाद की काजू और धान की फायदे वाली नई किस्में
इस दौरान वह काफी भावुक दिखाई
दीं। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों को पछाड़ कर यह खिताब
अपने नाम किया है। हरियाणा में डॉक्टर माता-पिता के घर में जन्मी मानुषी
छिल्लर ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट
मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन से पढ़ाई की है। सुंदरी मानुषी छिल्लर ने इस साल
फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता था।
एशियाई खेल :10 मीटर एयर पिस्टल में मेंस टीम ने जीता गोल्ड
NIA जांच में मिले संकेत : 'भारत में अशांति पैदा करने के लिए खालिस्तान समर्थक भावनाओं का फायदा उठा रहा पाक'
बिहार में बेकाबू ट्रक ने पांच मजदूरों को कुचला, तीन की मौत
Daily Horoscope