• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिछले 5 साल में कोई नया IIT, IIM नहीं खुला, सरकार के जवाब पर कांग्रेस का हमला

No new IIT, IIM opened in last 5 years, Congress attacks on governments reply - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को संसद में सरकार के उस जवाब पर जम कर आलोचना की कि पिछले पांच वर्षों में कोई नया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नहीं खोला गया है। कांग्रेस ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतना झूठ क्यों बोलते हैं? कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''पीएम मोदी ने अमेरिका में कहा था कि आज भारत में हर साल एक नया आईआईटी और एक नया आईआईएम बन रहा है। अब सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि पिछले 5 साल में एक भी नया आईआईटी और आईआईएम नहीं खोला गया है। फिर पीएम मोदी इतना झूठ क्यों बोलते हैं?” कांग्रेस की यह टिप्पणी तब आई जब शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि वर्तमान में देश में 23 आईआईटी और 20 आईआईएम हैं।
सरकार ने एक सवाल के जवाब में कहा, "पिछले पांच वर्षों में कोई नया आईआईटी या आईआईएम नहीं खोला गया है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No new IIT, IIM opened in last 5 years, Congress attacks on governments reply
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iim, iit, congress, delhi, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved