• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविड रोगियों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं - स्वास्थ्य मंत्रालय

No medical oxygen deficiency for covid patients - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि देश में मेडिकल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि देश के पास हजारों मीट्रिक टन सरप्लस ऑक्सीजन है। मंत्रालय के अनुसार, अभी कोरोनावायरस के छह प्रतिशत से ज्यादा रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है। जिसमें से 3.69 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए, 2.17 प्रतिशत आईसीयू बेड (ऑक्सीजन के साथ), 0.36 प्रतिशत वेंटिलेटर सपोर्ट (ऑक्सीजन के साथ) के लिए है। प्रेसवार्ता संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, "राष्ट्रीय स्तर पर, ऑक्सीजन की निश्चित ही कोई कमी नहीं है। बल्कि 1900 मीट्रिक टन का सरप्लस है। यह समस्या तब आती है, जब फैसिलिटी लेवल, पर आपके पास इंवेंट्री मैनेजमेंट नहीं होता।" भूषण ने कहा कि देश के पास 6900 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता है। कोविड-19 रोगी और गैर-कोविड आवश्यक सेवाओं को मिलाकर रोजाना उपयोग में 2800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्रयोग में लाई जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No medical oxygen deficiency for covid patients
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: medical oxygen, covid patients, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved