• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को फिलहाल अंतरिम जमानत नहीं, दुबारा होगी सुनवाई

No interim bail to Delhi CM Kejriwal at present, hearing will be held again - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिलहाल अंतरिम जमानत नहीं मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर गुरुवार या अगले हफ्ते सुनवाई कर सकता है। शराब घोटाले के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा भुगत रहे आमद आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो गई है, लेकिन फैसला नहीं आया है। ईडी ने दलील दी है कि बतौर सीएम जमानत दी गई तो समाज में परिपाटी पैदा होगी। इससे हर कोई जमानत मांगने लगेगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। कथित तौर पर हुए दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की वजह से केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल मामले में सुनवाई करते हुए कहा था कि ये बाद में तय किया जाएगा कि जमानत मिलेगी या नहीं। साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को कोर्ट जमानत देने पर विचार कर सकती है। अगर सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिलती है तो केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। जहां 25 मई को दिल्ली में मतदान होना है। वहीं पंजाब में 1 जून को वोटिंग होनी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No interim bail to Delhi CM Kejriwal at present, hearing will be held again
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: interim bail, delhi, cm kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved