• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहकारी बैंकों को आयकर में छूट दिए जाने से केंद्र का इनकार

No income tax exemption to cooperative banks: govt - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सहकारी बैंकों को आयकर में छूट दिए जाने से इनकार करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि सहकारी बैंक, वाणिज्यिक बैंकों से अलग नहीं है, इसलिए सभी बैंकों के साथ समान व्यवहार करने की जरूरत है। जेटली ने लोकसभा में एक प्रश्न के जबाव में कहा, ये सभी (सहकारी) बैंक बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराते हैं। इनमें से ज्यादातर विदेशी मुद्रा में सौदे करते हैं और एटीएम कियोस्क जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं। ये बैंक वाणिज्यिक बैंकों से अलग नहीं है, इसलिए इनके साथ भी समान व्यवहार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों का कामकाज किसी भी सामान्य बैंक की ही तरह होता है और उनके संचालन का विस्तार गैर सदस्यों तक भी होता है, इसलिए उन्हें छूट नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा, आयकर मुनाफे पर लगने वाला कर है और मुनाफा कमाने वाले सहकारी बैंकों को आयकर भुगतान में छूट देने के लिए कोई तर्क नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No income tax exemption to cooperative banks: govt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: finance minister, arun jaitley, lok sabha, cooperative banks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved