• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, विपक्ष ने कहा- भेदभाव के साथ दबाई जा रही आवाज

No-confidence motion being prepared against Lok Sabha Speaker; Opposition says voices are being suppressed with discrimination - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी की है। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाए कि सरकार के सदस्य कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय नियमों के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष एक शैडो प्रधानमंत्री होता है। लेकिन यहां नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। सरकार कुछ भी कह सकती है और किसी पर भी हमला कर सकती है। उन्होंने कहा कि स्पीकर खुद कांग्रेस की महिला सांसदों पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इस सदन में विपक्ष के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है और उन्हें बोलने भी नहीं दिया जा रहा है। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि संसद में विपक्ष के खिलाफ इस तरह का रवैया पहले कभी नहीं हुआ।
आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि चेयर एक संवैधानिक पद है। यह सत्ताधारी पार्टी का नहीं है। जिस तरह से विपक्ष के नेता की आवाज को भेदभाव के साथ दबाया जा रहा है, वह बहुत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह संसद है, सेंसर बोर्ड नहीं है।
अविश्वास प्रस्ताव के विषय पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो भी 'इंडिया' गठबंधन के वरिष्ठ नेता निर्णय लेंगे, सभी उसी पर रहेंगे और मानेंगे। उन्होंने कहा, "हमें लगातार देखने को मिला है कि जब से भाजपा आई है, सत्तापक्ष के कभी माइक बंद नहीं होते, लेकिन विपक्ष के नेताओं और सांसदों का माइक बंद किया जाता है। तो अगर अविश्वास प्रस्ताव लाना है तो 'इंडिया' गठबंधन मिलकर ही ये प्रस्ताव लाएगा।"
इसी बीच, शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैंने 18 साल में ऐसा नहीं देखा जिस तरह यह सदन चलाया जा रहा है। सरकार और स्पीकर से मैं गुजारिश करती हूं कि जो यहां सांसद हैं उन्हें लोगों ने चुनकर भेजा है, उन्हें बोलने का मौका दिया जाना चाहिए।"
उन्होंने सवाल किया कि जब आप बोलने ही नहीं देंगे तो इस सदन में लोगों का पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है? हर सदस्य को सदन में अपनी बात रखने का हक है।
हरसिमरत कौर बादल ने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता में देश को गुमराह किया गया है। आप (भाजपा) देश के किसानों को बर्बाद करके देश आबाद नहीं कर सकते। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष को बोलने दे, अगर विपक्ष को बोलने ही नहीं दिया जाएगा तो यह संसद क्यों बनाई है?
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No-confidence motion being prepared against Lok Sabha Speaker; Opposition says voices are being suppressed with discrimination
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opposition, lok sabha speaker, lok sabha, no-confidence motion being prepared against lok sabha speaker, no-confidence motion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved