• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

GST मीडनाइट समारोह में शामिल नहीं होंगे नीतीश, जानिए क्यों

नई दिल्ली। आज आधी रात से पूरे देश में सबसे बडा कर सुधार यानी जीएसटी लागू हो जाएगा। जीएसटी लॉन्च के लिए आज संसद भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जीएसटी लॉन्च के इस कार्यक्रम में कई दिग्गज हिस्सा लेंगे। जीएसटी लॉन्च के लिए आधी रात को संसद का विशेष संयुक्त सत्र आयोजित किया गया है। इस समारोह में वित्त मंत्री अरूण जेटली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देश को संबोधित करेंगे। हांलांकि विपक्ष ने इस समारोह से दूरी बनाने का ऐलान किया है। साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार जिन्होनें जीएसटी पर पीएम मोदी को समर्थन किया है,वे भी इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार की जगह उनके मंत्री विजेन्द्र यादव जीएसटी समारोह में शामिल होंगे। कौन-कौन होंगे शामिल: जीएसटी समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह मुख्य अतिथी होंगे। इनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, संसद के दोनों सदनों के सदस्य, सुप्रीम कोर्ट के जज, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राजनेताओं के अलावा ये हस्तियां भी होंगी शामिल:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar to skip GST rollout in Parliament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, gst rollout, parliament session over gst, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved