नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को जब एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे तभी कुछ लोगों ने खांसने की आवाज निकाल कर बाधा पहुंचाने की कोशिश की। स्थिति को शांत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और हर्षवर्धन को हस्तक्षेप करना पडा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिसके बाद केजरीवाल कहते हैं, अगर थोड़ा शांत हो जाते तो अच्छा था। इसी
दौरान गडकरी लोगों से शांत हो जाने की अपील करते हैं। दिल्ली के
मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख केजरीवाल कफ की समस्या से जूझते
रहे हैं।
दरअसल स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से यमुना स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें केजरीवाल के अलावा केंद्रीय गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडक़री और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद थे।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope