• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषी ने फांसी से बचने के लिए अपनाए नए हथकंडे ,विनय कुमार ने अपने आप को किया घायल

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषी नया डेथ वारंट जारी होने के बाद से अपनी कार्यशैली में बदलाव कर दिया है। निर्भया के दोषी फांसी से बचने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। इनमें से एक दोषी विनय शर्मा ने अपने आप को घायल कर लिया है ताकि उनकी फांसी रुक जाए। आपको बताते जाए कि कोर्ट ने फांसी के लिए 3 मार्च का दिन तय कर दिया है।


तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले में दोषी विनय कुमार ने खुद को चोटिल पहुंचाने का प्रयास किया था। विनय कुमार ने खुद का सिर दीवार पर दे मारा। 16 फरवरी को हुई इस घटना में विनय को कुछ हल्की चोटें आई हैं। इस मामले में वकील एपी सिंह का कहना है कि नया डेथ वारंट जारी होने के बाद से विनय की मानसिक स्थिति खराब हो गई हैं। इसने अपनी मां को भी पहचानने से इनकार कर दिया है। जेल अधिकारियों का कहना है कि विनय की हालत ठीक है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि फांसी की सजा पाने वाले दोषी कई बार हिंसक बर्ताव पर उतर जाते हैं, ऐसे में अगर दोषी को चोट पहुंचती है तो फांसी को कुछ वक्त के लिए और टाला जा सकता है। जेल अधिकारियों का कहना है कि दोषी अगर घायल हो जाता है या उसके वजन में कमी आती है तो ठीक होने तक फांसी को टाल दिया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nirbhayagang-rape case: convict Vinay had attempted to hurt himself by banging his head against a wall in his cell
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nirbhayagang rape case, convict vinay, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved