• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनआईए ने मुल्तानी और अन्य खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

NIA registers case against Multani and other Khalistani terrorists - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने सिख फॉर जस्टिस(एसएफजे) के कार्यकर्ता और अन्य खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ शुक्रवार को नया केस दर्ज किया है। एनआईए ने शुक्रवार को बताया कि लुधियाना अदालत परिसर में हुए विस्फोट की जांच इस समय पंजाब पुलिस कर रही है और एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। एनआईए अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया " हमने मुल्तानी और अन्य खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और हमने लुधियाना बम विस्फोट मामले को अभी तक अपने हाथों में नहीं लिया है। यह केस प्राप्त जानकारी के आधार पर दर्ज किया गया है।"
एक सूत्र ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एनआईए अधिकारियों की विशिष्ट टीम बनाई गई है और यह टीम जनवरी के पहले हफ्ते में जर्मनी का दौरा कर आवश्यक जानकारी जुटाएगी।
गौरतलब है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर जर्मनी के बर्लिन में पुलिस ने जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया था।
एनआईए अधिकारी ने बताया "हमें इस बात की जानकारी मिली है कि मुल्तानी पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को बढ़ा रहा है और वह इसके लिए लोगों की भर्ती भी कर रहा है। देश में दंगे जैसी स्थितियां पैदा करने के लिए आईएसआई उसे धनराशि प्रदान कर रही है। इस जानकारी के बाद हमने और सबूत जुटाए और एक मामला दर्ज किया।"
उन्होंने बताया कि यह मामला अवैध गतिविधियां निरोधक कानून (यूएपीए)और भारतीय दंड़ संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
लुधियाना अदालत परिसर विस्फोट में जांच के दौरान जसंविदर सिंह मुल्तानी का नाम सामने आया था जिसमें पंजाब पुलिस का एक बर्खास्त हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह मारा गया था और छह अन्य लोग घायल हुए थे। यह भी पता चला है कि गगनदीप सिंह एक अन्य व्यक्ति के जरिए मुल्तानी के संपर्क में था।
एनआईए ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने लुधियाना बम विस्फोट मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है लेकिन मुल्तानी और अन्य खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NIA registers case against Multani and other Khalistani terrorists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: case registered against nia, multani and other khalistani terrorists, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved