• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिश्वत मामले में एनएचए अधिकारी, तीन अन्य गिरफ्तार

NHA officer, three others arrested in bribery case - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सीबीआई ने शुक्रवार को बेंगलुरु के एक एनएचएआई अधिकारी और एक निजी कंपनी के तीन अन्य को 20 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक अधिकारी के अनुसार, इस महीने की शुरूआत में एनएचएआई के अधिकारी और दो ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और अब, नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोच्चि, गुरुग्राम और भोपाल सहित आरोपियों के परिसरों पर छापेमारी की गई। आरोपियों की पहचान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), बेंगलुरु के क्षेत्रीय अधिकारी अकील अहमद और दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक देवेंद्र जैन, महाप्रबंधक रत्नाकरण साजीलाल, अधिकारी सुनील कुमार वर्मा और अनुज गुप्ता के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि सभी गिरफ्तार लोगों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, उन्होंने कहा कि एजेंसी "बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए रिमांड मांगेगी।"
"हमें बहुत सारे सबूत रिकवर करने हैं। आरोपी से भी आमना-सामना कराया जाएगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NHA officer, three others arrested in bribery case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bribery case, nha official, three others arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved