• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अगली जनगणना डिजिटल होगी, 3 राज्यों ने जातिगत जनगणना की मांग की : गृह मंत्रालय

Next census to be digital, 3 states demand caste census: MHA - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। जनगणना 2021 को कोरोना महामारी के चलते रोक दिया गया था। अब केंद्र सरकार ने कहा है कि अगली जनगणना, पहली डिजिटल जनगणना होगी। यही नहीं, सरकार ने लोकसभा में बताया कि तीन राज्य सरकारों और कुछ संगठनों ने आगामी जनगणना में जाति विवरण एकत्र करने का भी अनुरोध किया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में यह जानकारी दी। लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जनगणना 2021 करवाने की सरकार की मंशा को 28 मार्च, 2019 को भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया था। कोविड-19 महामारी के फैलाव के कारण, जनगणना 2021 और संबंधित फील्ड गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। राय ने बताया कि तीन राज्य सरकारों- बिहार, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित कुछ संगठनों ने आगामी जनगणना में जाति विवरण एकत्र करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना में वे जातियां एवं जनजातियां जो समय-समय पर यथा संशोधित संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 एवं संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 के अनुसार अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के रूप में विशेष रूप से अधिसूचित हैं, की जनगणना की जाती है। नित्यानंद राय ने बताया कि भारत सरकार ने आजादी के बाद से जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा जातिवार जनसंख्या की गणना नहीं की है। जवाब में ये भी कहा गया है कि आगामी जनगणना पहली डिजिटल जनगणना होगी और जिसमें स्व-गणना का प्रावधान है। डाटा को एकत्र करने के लिए मोबाइल ऐप और विभिन्न जनगणना संबंधी गतिविधियों के प्रबंधन और निगरानी के लिए एक जनगणना पोर्टल विकसित किया गया है।
केंद्र सरकार के अनुसार, जनगणना में जनसांख्यिकीय और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक मापदंडों जैसे कि शिक्षा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, धर्म, भाषा, विवाह, प्रजनन क्षमता, दिव्यांगता, व्यवसाय और व्यक्तियों के प्रवास के संबंध में डेटा एकत्र किया जाता है। जनगणना के पहले चरण की प्रशनावली को भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Next census to be digital, 3 states demand caste census: MHA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister of state for home nityanand rai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved