नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल रविवार को अपने कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार कर दिया। कैबिनेट विस्तार के बाद पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन चले गए। वहीं पीएम मोदी के नए मंत्री आज अपना पदभार ग्रहण करेंगे। पीएम मोदी के मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम, हरदीप सिंह पुरी, राज्यवर्धन सिंह राठौर अपना पदभार आज ग्रहण करेंगे। इनके अलावा देश की नई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को अपना पदभार संभालेंगी। गौरतलब है कि रविवार को कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारियों से मिलेंगी नई रक्षा मंत्री निर्मला:
देश की नई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपने मंत्रालय के सचिवों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात में निर्मला सभी अधिकारियों से रक्षा विभाग में चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेंगी।
जेटली के जापान से आने के बाद संभालेंगी पदभार:
ज्ञातव्य है कि अभी अरुण जेटली रक्षा मंत्री के तौर पर जापान यात्रा पर गए हुए हैं। आज अरुण जेटली जापान के साथ एक सुरक्षा बातचीत में शामिल होंगे। अरुण जेटली के जापान से लौटने के बाद ही निर्मला सीतारमन रक्षा मंत्री का पदभार संभालेंगी। ज्ञातव्य है कि जापान दौरे पर रवाना होने से पहले जेटली ने कहा कि कुछ दिक्कतों की वजह से वह सुरक्षा बातचीत में शामिल होंगे।
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभाग:
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope