• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व फोटोग्राफी दिवस : जब कैमरे ने इतिहास की सच्चाई को उजागर किया, वक्त बेवक्त समाज को दिखाया आईना

New Delhi. World Photography Day: When the camera exposed the truth of history, showed the mirror to the society from time to time - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। हर साल 19 अगस्त को मनाया जाने वाला विश्व फोटोग्राफी दिवस, उन कलाकारों को समर्पित है जिन्होंने अपने कैमरे की लेंस से दुनिया को वास्तविकता का आईना दिखाया। ये फोटोग्राफर न केवल चित्रकार हैं, बल्कि ऐसे कहानीकार भी हैं जिन्होंने अपने चित्रों के माध्यम से इतिहास की घटनाओं को अमर कर दिया है। हाल ही में बांग्लादेश में हुई घटनाओं ने एक बार फिर से यह साबित किया कि कैमरा केवल एक उपकरण नहीं है, बल्कि समाज की असलियत को उजागर करने वाला एक सशक्त माध्यम है। शेख मुजीबुर्रहमान की प्रतिमा की बेअदबी की तस्वीरें और इसके बाद की भयावह स्थिति ने दुनिया को हिला कर रख दिया। इन तस्वीरों ने सिर्फ एक क्षण को नहीं बल्कि उस क्षण के पीछे छुपी पूरी कहानी को सामने रखा। इसी तरह, 2015 में समुद्र तट पर बेसुध पड़े एलन कुर्दी की तस्वीर ने मानवता के दिल को छू लिया। यह तस्वीर दुनिया भर में शरणार्थी संकट का प्रतीक बन गई। इसके बाद 2018 में, ऑस्कर आलबर्टो मार्टिनेज रामिरेज और उनकी बेटी वालेरिया की मौत की तस्वीर ने भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय को झकझोर दिया। इन तस्वीरों ने हमें याद दिलाया कि कैसे एक तस्वीर हजार शब्दों से अधिक प्रभावी हो सकती है।
1993 में केविन कार्टर द्वारा ली गई सूडान की तस्वीर को कोई कैसे भूल सकता है? यह एक ऐसी तस्वीर थी जिसने दुनिया को दिखाया कि युद्ध और अकाल का असली चेहरा क्या होता है। इस तस्वीर में एक भूख से तड़पती बच्ची और उसकी मौत का इंतजार करता गिद्ध दिखाया गया था। इस एक चित्र ने मानवता की गहराइयों को उजागर किया और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
विश्व फोटोग्राफी दिवस उन सभी फोटोग्राफरों को समर्पित है जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से समाज के अंधेरे पहलुओं को उजागर किया है। ये तस्वीरें न केवल हमारी स्मृतियों में जीवित रहती हैं, बल्कि इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हो जाती हैं। चाहे वह 19वीं सदी का डॉगोरोटाइप कैमरा हो या आज का डिजिटल कैमरा, फोटोग्राफी हमेशा से ही एक सशक्त माध्यम रहा है जो सच्चाई को उजागर करता है और समाज को जागरूक करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Delhi. World Photography Day: When the camera exposed the truth of history, showed the mirror to the society from time to time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, world photography day, camera, exposed, truth of history, showed, mirror, society, time to time, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved