• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नई दिल्ली : बारिश ने सड़कों को किया खोखला, आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे सड़क धंसने से बनी खाई

New Delhi: Rain hollowed out the roads, a ditch formed by road collapse under IIT flyover - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश के कारण सड़क धंसने की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार सुबह आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे अचानक सड़क धंस गई। देखते ही देखते बीच सड़क पर एक बड़ी खाई नजर आने लगी। हालांकि इस दौरान किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रैफिक को तुरंत रोक दिया और गड्ढे की ओर गाड़ियों को जाने से रोका। सड़क धंसने के कारण करीब 10 फीट का गड्डा बन गया है, वहीं सड़क के नीचे नाला होने के कारण उसमें लगातार पानी बह रहा है। फिलहाल आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे गड्ढे के चारों ओर बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया है। दूसरी ओर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आईआईटी रेड लाइट के पास रोड धंसने से अधचीनी से आईआईटी जाने वाले ट्रैफिक को अधचीनी से कटवारिया सराय की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।
हालांकि सोशल मीडिया पर आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे बने गड्ढे की तस्वीरें खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं, इतना ही नहीं दिल्ली सरकार की इस पर आलोचना भी की जा रही है।
सुबह अचानक धंसी सड़क से एक बार फिर दिल्ली सरकार के किये गए वादों पर सवाल खड़े होने लगे हैं, एक तरफ दिल्ली सरकार द्वारा जनता को सपने दिखाए गए तो वहीं कुछ दिनों की बारिश ने बीच सरकार की बातों पानी फेरने का काम शुरू कर दिया है।
दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जगह जगह पानी भर जाने के कारण समस्या भी खड़ी हो गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Delhi: Rain hollowed out the roads, a ditch formed by road collapse under IIT flyover
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, rain hollowed out the roads, a ditch formed, road collapse under iit flyover, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved