• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नई दिल्ली: गीता कॉलोनी स्थित कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मी की मौत

New Delhi: One worker died in a fire at a textile factory in Geeta Colony. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली के गीता कॉलनी में सुबह तड़के एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है। वहीं मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। दरअसल सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर दमकल विभाग को सूचना मिली की गीता कॉलोनी इलाके में एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लगी है। यह आग तीन मंजिला मकान के फस्र्ट फ्लोर पर लगी थी। आग लगने के कारण इलाके में अफरा-तफरा फैल गई और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर 5 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत की गई। करीब 1 घंटे की महनत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन जब फैक्ट्री में जब सर्च अभियान चलाया गया तो दमकल कर्मियों को एक जला हुआ शव भी मिला।
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मृतक संजू फैक्ट्री में काम करता था और शराब और सिगरेट पीने का आदि भी था। पुलिस के मुताबिक, प्रथम ²ष्टीय सिगरेट पीने के दौरान किसी कपड़े में आग लग गई और फिर वह आग काबू से बाहर हो गई।
हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Delhi: One worker died in a fire at a textile factory in Geeta Colony.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, located at geeta colony, fire in textile factory, one worker died, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved