• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को क‍िया फोन, रणनीतिक साझेदारी और पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

Netanyahu Calls PM Modi, Strategic Partnership and West Asia Situation Discussed - Delhi News in Hindi

नई द‍िल्‍ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों को लेकर बात हुई। साथ ही भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने बताया क‍ि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की और इस बात की पुष्टि की कि वे दोनों देशों के पारस्परिक हितों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए। साथ ही दोनों नेताओं ने आगे भी आपस में संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।
पिछले तीन दशकों में भारत और इजरायल ने एक ऐसा संबंध बनाया है, जो मुख्य रूप से रणनीतिक भरोसे पर आधारित हैं। रक्षा सहयोग, काउंटर-टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और कृषि इनोवेशन एक बढ़ती हुई परिपक्व साझेदारी के स्तंभ बन गए हैं।
फिर भी, जहां राजनीति और सुरक्षा संबंध काफी बढ़े हैं, वहीं आर्थिक संबंध अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं चल पाए हैं। भारत इजरायल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए चल रही बातचीत इसे बदलने का मौका देती है।
नवंबर 2025 में हस्ताक्षर किए गए टर्म्स ऑफ रेफरेंस के तहत 20 से 23 जुलाई तक नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच दूसरे राउंड की बातचीत हुई। यह दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में आपसी संबंधों में सबसे अहम विकास में से एक साबित हो सकता है।
इससे पहले फ्रेंडशिप-डे के मौके पर भारत में इजरायली दूतावास ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध की बधाई दी थी। दूतावास के अनुसार, भारत और इजरायल के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में तेजी आ रही है। भारत में इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने दोनों देशों के संबंध को रणनीति से आगे का बताया और कहा कि एफटीए दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
दूतावास ने पीएम मोदी और नेतन्याहू की मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। वहीं, इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने एक लेख साझा कर एक्स पर लिखा, "रणनीति से आगे: भारत-इजरायल मुक्त व्यापार समझौता अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर हो सकता है।"
भारत में इजरायली दूतावास ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हैप्पी फ्रेंडशिप डे, भारत। सबसे मजबूत दोस्ती भरोसे और हर स्थिति में एक-दूसरे का साथ देने पर बनती है। आज, हम दोस्ती के 34 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जिसने हमारे लोगों और देशों को एक-दूसरे के करीब ला दिया है। साथ में और भी कई पल बिताने के लिए शुभकामनाएं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Netanyahu Calls PM Modi, Strategic Partnership and West Asia Situation Discussed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: netanyahu calls, pm modi, strategic, partnership, west asia, situation, discussed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved