• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

NEET Paper Leak Case: Accused Shubham Khairnar Sent to Judicial Custody Until June 6 - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। आरोपी को स्पेशल जज रुचि अग्रवाल असरानी की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई के अनुसार, शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक जिले के नंदगांव का रहने वाला है। उसने मध्य प्रदेश की श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से बीएएमएस (आयुर्वेद) की पढ़ाई की है। जांच एजेंसी का आरोप है कि शुभम ने पुणे के एक संदिग्ध व्यक्ति से नीट का पेपर 10 लाख रुपए में खरीदा था और बाद में उसे हरियाणा के एक खरीदार को 15 लाख रुपए में बेच दिया। गौरतलब है कि सीबीआई ने शुभम खैरनार को 13 मई को नासिक से गिरफ्तार किया था। इससे पहले, 20 मई को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उसकी 5 दिन की सीबीआई कस्टडी बढ़ाई थी। मामले में गिरफ्तार अन्य पांच आरोपी फिलहाल 2 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं।
सीबीआई ने अब तक पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोप में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नासिक निवासी शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल, गुरुग्राम के यश यादव तथा महाराष्ट्र के अहिल्या नगर निवासी धनंजय लोखंडे शामिल हैं।
बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। एजेंसियों की शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे। इसी आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया और अब इसे नए सिरे से आयोजित किया जाएगा।
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है। सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक के पीछे कौन सा नेटवर्क या सिंडिकेट काम कर रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NEET Paper Leak Case: Accused Shubham Khairnar Sent to Judicial Custody Until June 6
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neet paper leak 2026, shubham khairnar, cbi investigation, rouse avenue court, neet exam scam, india education scam, judicial custody, exam leak case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved