• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीरज बवाना गैंग की धमकी, 2 दिन के अंदर लेंगे मूसेवाला की हत्या का बदला

Neeraj Bawana gang threatens, will take revenge for Moosewala murder within 2 days - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना के गैंग ने पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर नीरज बवाना के फेसबुक प्रोफाइल से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया कि सिद्धू मूसेवाला उनका भाई था और अब वह दो दिन में उनकी हत्या का बदला लेंगे। पोस्ट में लिखा, "सिद्धू मूसेवाला की मौत का समाचार प्राप्त हुआ। सिद्धू दिल से हमारा भाई था, दो दिन के भीतर रिजल्ट दे देंगे।" आपको बता दें कि नीरज बवाना दिल्ली के टॉप गैंगस्टरों में से एक है और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।
फेसबुक पोस्ट में टिल्लू ताजपुरिया, दविंदर भांबिया और कौशल गुड़गांव के गैंग को भी टैग किया गया।
आपको बता दें कि 29 मई को मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्तों के साथ कार से कही जा रहे थे। इस बीच रास्ते में हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neeraj Bawana gang threatens, will take revenge for Moosewala murder within 2 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neeraj bawana gang threatens, within 2 days, revenge for moosewala murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved