• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल का दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई

Nayara Energy increases petrol prices by ₹5 per liter and diesel by ₹3 per liter - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने देशभर में फैले अपने नेटवर्क पर पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी शनिवार से लागू की है। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी होना है। यह जानकारी इंडस्ट्री के सूत्रों की ओर से दी गई। नई कीमतों के जरिए नायरा एनर्जी की कोशिश बढ़ी हुई लागत और बिक्री मूल्य में अंतर को कम करना है। मौजूदा दौर में कच्चे तेल की कीमतों के ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल की लागत तेजी से बढ़ी है। देश में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप चलाने वाली नायरा एनर्जी की ओर से इस साल दूसरी बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
इससे पहले मार्च में, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आपूर्ति में रुकावट आने पर कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं, लेकिन जुलाई में कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर यह बढ़ोतरी वापस ले ली थी।
कीमतों में यह ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब सरकारी तेल वितरक कंपनियां, जो भारत के 1,04,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा का संचालन करते हैं, ने ग्लोबल क्रूड मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद रिटेल कीमतों को काफी हद तक स्थिर रखा है।
इस हफ्ते की शुरुआत में, सरकार ने कहा था कि निजी ईंधन विक्रेताओं को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक नहीं लगानी चाहिए।
इसके अलावा, सरकारी कंपनियों ने एक अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपए का इजाफा किया था।
हालांकि, घरेलू एलपीजी की कीमतों को 942 रुपए पर स्थिर रखा था।
साथ ही, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी 16 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतें 121 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 137 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nayara Energy increases petrol prices by ₹5 per liter and diesel by ₹3 per liter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayara energy increases petrol prices, nayara energy, increases petrol prices, petrol prices, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved