नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। लेकिन इस सूची से जद-यू नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा गायब हैं। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में पार्टी के 20 नेताओं का नाम शामिल किया गया है लेकिन पार्टी उपाध्यक्ष और नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नाम सूची से गायब है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ध्यान रहे कि हाल ही में संपन्न हुए झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में प्रशांत किशोर का नाम शामिल था। कयास लग रहे हैं कि क्या नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर अपने रुख के चलते प्रशांत किशोर का नाम कट गया है। प्रशांत किशोर सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार की लगातार आलोचना करते आ रहे हैं और हाल ही में उन्होंने नीतीश कुमार को एक खुला पत्र लिखकर इसे बिहार में लागू नहीं करने की अपील की थी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope