• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी सरकार के 11 साल पर बोले नड्डा : पहले की सरकार भ्रष्टाचार-नकारात्मकता से भरी थी,अब ये भावना बदल गई

Nadda on 11 years of Modi government: The previous government was full of corruption and negativity, now this feeling has changed - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर 'विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की 11 साल' पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, " पीएम मोदी के नेतृत्व में हम 11 साल पूरे कर रहे हैं...11 साल में जो पीएम मोदी के नेतृत्व जो काम हुआ है वह स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने वाला काम हुृआ है... देश में 11 साल पहले तुष्टिकरण व समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना राजनी​तिक संस्कृति का तरीका बन गया था। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई है, जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। हम जो काम कर रहे हैं, उसे हम जनता के सामने रखें। पिछले 11 साल में मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला ​है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "...मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक को खत्म करने का साहसिक फैसला लिया। एक और साहसिक फैसला नया वक्फ अधिनियम बनाना था। इस पर चर्चा चल रही है। कुछ अन्य साहसिक फैसलों में नागरिकता संशोधन अधिनियम, नोटबंदी, 33% महिला आरक्षण शामिल हैं...हम सब जानते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से सीधे 5 वें स्थान पर आ गई और अब तो ये चौथे स्थान पर आ गई है। जेपी नड्डा ने कहा, " 2014 से पहले पिछली सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी...लेकिन 2014 के बाद हमने सकरात्मकता देखी। आज भारत का आम नागरिक कहता है कि 'मोदी है तो मुमकिन है'...पिछले 11 वर्षों में हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं। देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया...लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव, मोदी सरकार की साहसिक निर्णय की वजह से आया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nadda on 11 years of Modi government: The previous government was full of corruption and negativity, now this feeling has changed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi government, corruption, negativity, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved