• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली नगर निगम को अविलंब भंग किया जाए: वीरेन्द्र सचदेवा

Municipal Corporation of Delhi should be dissolved without delay: Virendra Sachdeva - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा आम आदमी पार्टी की सदन में गुंडागर्दी और उनके वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने पार्षदों को उकसाने की हरकत का वीडियो सामने आ गया है। इसलिए दिल्ली नगर निगम को अविलंब भग किया जाना चाहिए। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि नगर निगम की गत 22 एवं 24 फरवरी की दो बैठकों में और उससे पहले भी हुई तीन बैठकों में आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों के संचालन में हुई हिंसा को देख दिल्ली की जनता स्तब्ध है। 1952 से दिल्ली नगर निगम गठित है पर जो कुछ 6 दिसम्बर, 2022 को आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम में बहुमत मिलने के बाद से हो रहा है। वह लोकतंत्र के लिये एक बड़ा खतरा है। सचदेवा ने कहा कि शुक्रवार शाम महापौर डॉ. शैली ओबराय ने जिस तरह सदन में बार-बार झूठ बोला, खुद पर हमले की झूठी बातें कहीं, स्थाई समिति चुनाव का विशेषज्ञों द्वारा बनाया परिणाम अस्वीकार किया और मनमाने तरीके से स्थाई समिति का चुनाव 27 फरवरी को पुन: कराने की घोषणा कर सदन को स्थगित किया, वह दिल्ली नगर निगम एक्ट की पूर्ण अवहेलना है। उन्होंने मांग की कि महापौर अविलंब गिनती विशेषज्ञ की रिपोर्ट स्वीकार कर भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के 3 - 3 पार्षदों को स्थाई समिति के लिए विजयी घोषित करें अन्यथा भाजपा विरोध करेगी। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा के लिए न्यायपालिका का रास्ता भी खुला है। हमारे एक पार्षद शरद कपूर ने न्यायालय में एक याचिका निगम चुनाव में मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर दायर की हुई है और आवश्यकता होगी तो हम एक नई याचिका भी न्यायालय में दायर कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि महापौर द्वारा जिस तरह गत दो बैठकों से सदन में मनमानी की जा रही है। वह दिल्ली नगर निगम एक्ट के विरूद्ध है, अगर अगले 24 घंटे में महापौर भाजपा की मांग को स्वीकार नहीं करेंगी, तो हम गृह मंत्रालय से मांग करेंगे कि दिल्ली नगर निगम एक्ट की धारा 490 के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम को अविलंब भंग किया जाये।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipal Corporation of Delhi should be dissolved without delay: Virendra Sachdeva
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, bharatiya janata party, state working president, virendra sachdeva, aam aadmi party, mayor dr shelly oberoi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved