• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित

mulayam singh yadav posthumously awarded padma vibhushan - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जिसे उनके बेटे अखिलेश यादव ने ग्रहण किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए।

'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' से सुर्खियां बटोरने वाले संगीत निर्देशक मरकथमणि कीरावनी और बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन पद्मश्री पाने वालों में शामिल थीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए।
ओआरएस के प्रणेता डॉ. दिलीप महालनाबिस और पूर्व मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया।

पद्मभूषण पुरस्कार परोपकारी सुधा मूर्ति, सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी प्रो. दीपक धर, कन्नड़ लेखक डॉ. एस.एल. भैरप्पा और आध्यात्मिक नेता त्रिदंडी चिन्ना जीयर स्वामीजी।
महान गायिका वाणी जयराम को मरणोपरांत पद्मभूषण दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल थे।

इससे पहले 22 मार्च को राष्ट्रपति ने वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए थे।
पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं जिनमें पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री शामिल हैं।

ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे गतिविधियों के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्यो की पहचान के लिए दिए जाते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-mulayam singh yadav posthumously awarded padma vibhushan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mulayamsinghyadav, award, padma vibhushan, up, akhileshyadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved