• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी सरकार के कार्यकाल को मुख्तार अब्बास नकवी ने 'सुशासन का सफल सफर' बताया

Mukhtar Abbas Naqvi described the tenure of Modi government as a successful journey of good governance - Delhi News in Hindi

नई दिल्‍ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 11 साल पूरे होने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। दावा किया कि आजादी के बाद की ये बेहतरीन सरकार है। नकवी ने कहा कि वे मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को 'निरंतरता के साथ सुशासन के सफल सफर' के रूप में देखते हैं। उन्होंने मोदी सरकार को आजादी के बाद की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बताया, जो बिना वंशवाद या कांग्रेस के रिमोट कंट्रोल के सुशासन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है। नकवी ने कहा, “यह सरकार समावेशी विकास, देश की सुरक्षा, समृद्धि और सांस्कृतिक सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रही है। यह निश्चित रूप से आजादी के बाद की सबसे बेहतर सरकार होगी।”
नकवी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, "उनकी कुंठा का कारण परिवार को सत्ता न मिलना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा समर्थित सरकारों को रिमोट से नियंत्रित करने या उन्हें अस्थिर करने की कोशिश की, जैसे चौधरी चरण सिंह, चंद्रशेखर, देवेगौड़ा और गुजराल की सरकारों के साथ हुआ।" उन्होंने कहा, “मनमोहन सिंह नाममात्र के प्रधानमंत्री थे, लेकिन सुपर प्राइम मिनिस्टर का कार्यालय उनके हर कदम को नियंत्रित करता था। पीएम मोदी ने इस धारणा को तोड़ा और आज देश सुरक्षित हाथों में है।”
बिहार में चिराग पासवान के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर नकवी ने कहा, “कुछ लोग निष्क्रिय हैं, तो कुछ सुर्खियों में। लेकिन एनडीए एकजुट होकर बिहार में फिर से सरकार बनाएगी और जनता का जनादेश हासिल करेगी।”
उन्होंने सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल बिहार गए थे। वहां बकवासबाजी और बकईती करके आए हैं, इस तरह से काम नहीं चलेगा।"
बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ और मौत पर नकवी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “यह आपराधिक लापरवाही का गंभीर मामला है। इसकी प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।”
नकवी ने इसे प्रशासनिक विफलता करार देते हुए कड़े कदम उठाने की मांग की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mukhtar Abbas Naqvi described the tenure of Modi government as a successful journey of good governance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mukhtar abbas naqvi, modi government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved