• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली की जेल में मुजरिम की हत्या, आरोपी कैदी गिरफ्तार, न्यायिक जांच शुरू

Mujrim murdered in Delhi jail, accused prisoner arrested, judicial investigation begins - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की जेल में एक सजायाफ्ता कैदी की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार सुबह मंडोली जेल नंबर 13 की बैरक में हुई। हत्या के आरोपी कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जेल सूत्रों ने गुरुवार रात आईएएनएस को यह जानकारी दी। मरने वाले सजायाफ्ता मुजरिम का नाम राजीव खन्ना (46) है, जबकि राजीव की हत्या करने वाले कैदी का नाम विनोद कुमार (26) है। हत्यारोपी करीब डेढ़ साल से जेल में बंद था। जबकि चेक बाउंस होने के मामले में राजीव खन्ना को 20 दिन पहले ही सजा हुई थी। घटनाक्रम के मुताबिक, 20 नवंबर को सुबह करीब साढ़े सात बजे बैरक में बंद 5-6 अन्य कैदी बैरक के बाहर थे। कैदी विनोद कुमार और राजीव खन्ना बैरक में ही थे। राजीव खन्ना जब लेटा हुआ था, उसी समय विनोद कुमार ने अचानक एक भारी टाइल का टुकड़ा उसके सिर पर दे मारा। विनोद ने जेल बैरक के फर्श से ही टाइल उखाड़ी थी।
राजीव खन्ना को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। मगर दिनभर की कोशिशों के बाद भी डॉक्टर, घायल कैदी की जान नहीं बचा सके।
जेल अधिकारियों ने इस मामले में पहले हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। जब राजीव की मौत हो गई, तब मामले में हत्या की धाराएं जुड़वा दी गईं। राजीव खन्ना (मृतक) दिल्ली का और हत्यारोपी विनोद कुमार उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mujrim murdered in Delhi jail, accused prisoner arrested, judicial investigation begins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi jail, accused of murder, accused prisoner arrested, judicial investigation started, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved