• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांसद खेल महोत्सव पीएम मोदी की एक पहल : मनोज तिवारी

MP Sports Festival is an initiative of PM Modi: Manoj Tiwari - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को घोंडा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे 'सांसद खेल महोत्सव' का दौरा किया। मनोज तिवारी ने सांसद खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों से मुलाकात की और आधिकारिक तौर पर खेलों का उद्घाटन किया। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह देश का सबसे ज्यादा टीमों वाला टूर्नामेंट है। सांसद खेल महोत्सव पीएम नरेंद्र मोदी की एक पहल है। देश के हर युवा को खेल के मैदान पर ध्यान देना चाहिए। पीएम मोदी के निर्देशों का पालन करते हुए, सभी सांसद, खासकर एनडीए के सांसद, खेल महोत्सव आयोजित कराते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में कई खेलों का आयोजन होता है। उदाहरण के लिए, हमारे सांसद खेल महोत्सव में 25 टीमों का कबड्डी मैच हुआ था। उस मैच के विनर को अलग से इनाम दिया गया, साथ ही रनर-अप और तीसरे स्थान वाले को भी अवॉर्ड मिला। अब हम दूसरा सांसद खेल महोत्सव कर रहे हैं, जिसमें क्रिकेट कॉम्पिटिशन, टेनिस बॉल क्रिकेट कॉम्पिटिशन हो रहा है। यह अभी पूरे देश में तेजी से पॉपुलर हो रहा है। टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में 42 टीमें खेल रही हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत चार दिन पहले हुई थी। इस सांसद खेल महोत्सव का समापन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में होगा। सांसद खेल महोत्सव में चल रहे क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाने के लिए दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार भी पहुंचे। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह स्पोर्ट्स फेस्टिवल युवाओं को जोड़ने और उनमें उत्साह भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट में युवाओं का उत्साह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। बता दें कि पीएम मोदी की पहल पर दिल्ली में भाजपा सांसदों की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन उनके लोकसभा क्षेत्रों में कराया जा रहा है। इस महोत्सव के पीछे युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा खेल में रुचि लें। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP Sports Festival is an initiative of PM Modi: Manoj Tiwari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, manoj tiwari, mp sports festival, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved