आगरा। आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल के लिए दीवानगी आम सैलानियों के साथ दुनिया भर के नामी लोगों में भी दिखाई देती है। क्योंकि इस बार आगरा के ताजमहल का दीदार करने के लिस्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी जुड़ने जा रहा है। वे 24 फरवरी को आगरा में धवल संगमरमर के बने ताजमहल को देखेंगे। आपको बताते जाए कि ताजमहल का दीदार करने वाले वे दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने ताजमहल का दीदार किया था। इस दौरान प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रामप्रकाश गुप्ता ने बिल क्लिंटन का स्वागत किया था। 22 मार्च 2000 को पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी बेटी के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। तब सुरक्षा के इंतजामों को ध्यान में रखकर पूरे शहर में आवाजाही रोक दी थी और ताजमहल को देखने के बाद बिल क्लिंटन ने ताज की तारीफ़ करते हुए लिखा था कि “आज मुझे एहसास हुआ कि इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं।
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी तो दो बार ताज महल देखने आए हैं। सरकोजी पहली बार 26 जनवरी 2008 को ताज देखने आए थे। फिर उसी साल दिसंबर में वह अपनी पत्नी कार्ला ब्रूनी के साथ ताजमहल को देखें थे।
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
पीएम मोदी ने बिल गैट्स को दिए अच्छी जीवन शैली के मंत्र,यहां पढ़े
Daily Horoscope