• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10 लाख से अधिक कोरोना परीक्षण किए गए - आईसीएमआर

More than 10 million corona tests were conducted - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने रविवार को कहा कि उसने अब तक दस लाख से अधिक कोरोनवायरस आरटी-पीसीआर परीक्षण किए हैं। एक प्रेस बयान में इस शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान निकाय ने कहा, "3 मई को सुबह 9 बजे तक कुल 10,46,450 नमूनों का परीक्षण किया गया है।" आईसीएमआर ने कहा, देश में कम से कम 310 सरकारी प्रयोगशालाएं और 111 निजी प्रयोगशालाएं हैं, जो कोरोनोवायरस बीमारी के लिए परीक्षण करती हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 39,980 दर्ज की गई है। सक्रिय मामले 28,046 हैं और अब तक ठीक हुए रोगियों की संख्या 10,632 है। इस घातक वायरस से अब तक 1,301 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "हमारे आंकड़ों को आईसीएमआर के साथ मिलाया जा रहा है।"
वहीं मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि 124 मामलों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए राज्यों को कहा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 10 million corona tests were conducted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corona test, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved