• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

धनशोधन मामला : राबर्ट वाड्रा का करीबी मनोज अरोड़ा ईडी के समक्ष पेश

नई दिल्ली। रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा सोमवार को धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुआ। मनोज अरोड़ा को दिल्ली की एक अदालत ने तीन दिन पहले गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी थी। उसने धनशोधन के इस मामले में ईडी की जांच में सहयोग के लिए खुद को प्रस्तुत किया है।

एक अधिकारी ने कहा कि अरोड़ा खुद सोमवार की सुबह पूछताछ के लिए पेश हुआ। दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को मनोज अरोड़ा को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी थी और उसे एजेंसी की जांच से जुड़ने के लिए कहा था। ईडी की जांच कथित तौर पर वाड्रा की 19 लाख पाउंड की विदेश की अघोषित संपत्ति के स्वामित्व से जुड़ी है। रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई हैं। ईडी ने मनोज अरोड़ा के खिलाफ धनशोधन का एक मामला दर्ज किया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Money laundering case : Robert Vadra aide joins ED probe in money laundering case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: money laundering case, robert vadra aide joins ed probe in money laundering case, robert vadra, sanjay bhandari, robert vadra close aide manoj arora, रॉबर्ट वाड्रा, मनोज अरोड़ा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved