नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की दूसरी पारी के सौ दिन पूरे हो गए हैं। इन सौ दिनों के अंदर दुनिया भर में भारत की धाक जमाई। प्रधानमंत्री मोदी ने सात देशों के दौरे किए। इसमें जहां पड़ोसियों से संबंधों को और मजबूत करने के लिए नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी पर अमल किया। दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रों में से एक और पुराने सहयोगी रहे रूस का भी दौरा कर अपनी धाक से दुनिया के देशों को सोचने को मजबूर कर दिया। फ्रांस में जी-7 सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मीटिंग भारत सहित कई देशों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान विदेशी मीडिया में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छाए रहे। संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के सबसे बडा अखबार एक खलीज टाइम्स ने प्रधानमंत्री मोदी का साक्षात्कार छापा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मालदीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार कार्यकाल संभालने के बाद सबसे पहले मालदीव का दौरा किया। वहां के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मिले। पीएम मोदी के मालदीव दौरे का मुख्य उद्देश्य नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत सुरक्षा और विकास की दृष्टि के साथ समुद्री पड़ोसी के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करना था। यहां प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च सम्मान, निशान इजुद्दीन से भी सम्मानित किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope